फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   To meet the lover, the girl mixed sleeping medicine in the family's food

प्रेमी से मिलने के लिए युवती ने परिजनों के खाने में मिला दी नींद की दवा

Thu, 16 Jul 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
To meet the lover, the girl mixed sleeping medicine in the family's food
प्रेमी से मिलने के लिए युवती ने परिजनों के खाने में नींद की दवा मिला दी। खाने के बाद परिजन अचेत होने लगे। इसकी जानकारी पड़ोसियों को हुई तो वह सभी को अस्पताल ले गए। सुबह जानकारी पर पुलिस ने घर के सभी लोगों को कोतवाली बुला लिया। पूछताछ में मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रायपुर भरखी गांव की दो युवतियां प्रेमी से मिलने में एक-दूसरे का सहयोग करती थीं।
मंगलवार की रात एक युवती ने घर में प्रेमी को बुलाने के चक्कर में परिजनों के खाने में नींद की दवा मिला दी। खाना खाने के बाद परिजन अचेत होने लगे। इसकी जानकारी होने पर पड़ोसियों ने उन्हें कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। इसके साथ ही पुलिस केा सूचना दी गई कि किसी ने उनके खाने में जहर मिला दिया था। इस पर पुलिस ने बुधवार घर के सभी लोगों को कोतवाली में बुलवाया। बातचीत के दौरान पता चला कि युवतियों ने ही खाने में नींद की दवा मिला दी थी।
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
कोतवाली क्षेत्र के मियां का पुरवा पनाहनगर निवासी रामनरेश (54) रामसहाय बुधवार की सुबह अपने मवेशियों को लेकर खेतों की तरफ जा रहा था। इसी बीच रायबरेली ऊंचाहार की तरफ से प्रयागराज जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही शव को कोतवाली ले आई। इसके बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसकी मौत से उसके परिजनों में चीखपुकार मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पर विधवा ने लगाया पेंशन का पैसा हड़पने का आरोप
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी विधवा मैका देवी (75) पत्नी स्व. राम हरख 15 जून को टाइनी पर पेंशन का पैसा निकालने गई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात पूर्व प्रधान मालाधर छत्ता सुबेदार पटेल से हो गई। आरोप है कि उन्होंने उसे अगले दिन लखपेड़ा स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा पर बुलाया। उसके आने पर उसके खाते से 19 सौ रुपए निकलवाए और उसे एक हजार रुपये देकर घर भेज दिया। पूछने पर पूर्व प्रधान ने कहा कि खाते से 1000 ही निकाला गया है। बाद में वृद्ध महिला ने जब पासबुक छपवाई तो पता चला कि खाते से 1900 रुपये निकले हैं। महिला ने बताया कि बैंक काउंटर पर कैसियर के पैसा देते समय पूर्व प्रधान ने ही अपने हाथ में पैसा पकड़ लिया था। पीड़ित महिला ने संग्रामगढ़ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की लेकिन उसे पुलिस ने डांटकर भगा दिया।

सर्पदंश से किशोरी की मौत
नवाबगज थाना क्षेत्र के शिव बख्श का पुरवा छिंदौरा निवासी कमलेश यादव की पुत्री रूबी यादव (15) को मंगलवार की रात घर में सोते समय सांप ने डस् लिया। परिजन उसे झाडफ़ूंक के लिए परसई, लवाना, उमरन, भवानीगंज ले गए। बावजूद इसके उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed