फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tired of torture in the dispute of Panch Biswa land, a young man hanged himself

Pratapgarh News: पांच बिस्वा जमीन के विवाद में प्रताड़ना से तंग युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

Wed, 01 Mar 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 01 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tired of torture in the dispute of Panch Biswa land, a young man hanged himself
पांच बिस्वा जमीन के विवाद में पड़ोसियों की प्रताड़ना से आजिज युवक ने सोमवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। इससे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने के बाद परिजनोंं ने उसे विवादित जमीन पर ही दफना दिया। पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो परिजन सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी देने लगे।
विज्ञापन

पट्टी तहसील क्षेत्र के देवरखा गांव निवासी मोहित उपाध्याय (22) सोमवार की रात अपने कमरे में सोया हुआ था। मंगलवार की सुबह जब वह सोकर नहीं उठा तो उसकी मां कमरे के भीतर गई। वहां मोहित का शव गमछे से लटकता देख चीख पड़ी। उसके रोने बिलखने की आवाज सुनकर परिजन दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया। इसमे लिखा था कि पड़ोसी शशि कपूर उपाध्याय, अनिल कपूर, शैलेंद्र कुमार व विनोद कपूर द्वारा पांच बिस्वा जमीन को लेकर पांच वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा है।
मुझे प्रताड़ित करने के साथ ही मां तथा पिता को भी प्रताडित किया। इससे मजबूर होकर वह आत्महत्या कर रहा है। मैं तो चला जा रहा हूं लेकिन मेरा शव विवादित जमीन में ही दफनाई जाए। भैया मम्मी, पापा व दीदी का ख्याल रखना। पता है मम्मी पाना के बिना नहीं रह सकता हूं। तीनों को खूब प्यार करना, जिससे मेरी कमी न खले।
चाचा जी आप भी ख्याल रखना। बाकी सब जो आया है। उसे एक दिन जाना ही होगा। अगले जन्म में मिलते हैं। मृतक के पिता जगदीश उपाध्याय की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने शशि कपूर उपाध्याय समेत चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। तनाव को देखते हुए पट्टी व देवसरा की पुलिस मुस्तैद रही।

देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन व रिश्तेदारों ने पुलिस के विरोध के बाद भी विवादित जमीन पर शव को दफना दिया। देवसरा थानाध्यक्ष का कहना है कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed