{"_id":"5d360c188ebc3e6cec0c7d0a","slug":"three-vehicles-on-clash-on-highway-11-injured-including-relative-of-defense-minister-pratapgarh-news-ald2501745120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर तीन वाहन भिड़े, रक्षामंत्री के रिश्तेदार समेत 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर तीन वाहन भिड़े, रक्षामंत्री के रिश्तेदार समेत 11 घायल
विज्ञापन
रानीगंज में लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर धनवा किशनगंज बाजार के समीप सड़क हादसे में घायल युवक जयप्रक?
- फोटो : PRATAPGARH
हाइवे पर तीन वाहन भिड़े, रक्षामंत्री के रिश्तेदार समेत 11 घायल
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रानीगंज के गाजी का बाग के समीप हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूृरो
रानीगंज। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रानीगंज के गाजी का बाग के समीप कार, स्कार्पियो व टेंपों की एक साथ भिडंत हो गई। हादसे में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। सभी को रानीगंज सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सोमवार शाम करीब पांच बजे लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर गाजी का बाग के समीप सामने अचानक ट्रक आ जाने से प्रतापगढ़ की तरफ जा रही स्कार्पियो, कार और टेंपो में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार मेें सवार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार रविशंकर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, पत्नी पारो सिंह व बेटी अनुष्का व अक्कू, स्कार्पियो सवार आमापुर बेर्रा निवासी दीपक सिंह, अनीता सिंह, आरती सिंह, रीता सिंह, बोथा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो सवार जयप्रकाश गुप्ता पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी कांधरपुर, इंद्र कुमार पुत्र गंगादीन, रानीगंज थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी बीडीसी सदस्य राजेंद्र प्रसाद को भी चोटें आईं। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी रानीगंज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रक्षा मंत्रालय से घनघनाया फोन, सक्रिय हुआ पुलिस प्रशासन
हाइवे पर हादसे में घायल रक्षामंत्री के रिश्तेदार
ने इसकी सूचना रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को दी। वहां से जिला प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली तो अफसरों में हडक़ंप मच गया। एसओ संजय पंाडेय को फटकार लगी तो वह फोर्स के साथ सीएचसी रानीगंज पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद रक्षामंत्री के रिश्तेदार को प्राइवेट वाहन से रवाना किया।
विज्ञापन
पल-पल की जायजा लेते रहे प्रदेश के मंत्री
हादसे की जानकारी होने के बाद रक्षामंत्री इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री मोती सिंह समेत अन्य मंत्रियों को दी। उसके बाद से मंत्री मोती सिंह व स्वाती सिंह सहित अन्य मंत्री सीएचसी रानीगंज के अधीक्षक व सीओ रानीगंज से घटना की पल-पल की जानकारी लेते रहे।

रानीगंज में लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर धनवा किशनगंज बाजार के समीप सड़क हादसे में घायल युवक रविशंक?- फोटो : PRATAPGARH

रानीगंज में लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर धनवा किशनगंज बाजार के पास तीन वाहनों आपस में भिड़ंत में क्ष?- फोटो : PRATAPGARH