फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three miscreants riding a Bolero kidnapped a woman, gang-raped her and looted jewellery.

Pratapgarh News: महिला को अगवा कर बोलेरो सवार तीन बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जेवरात लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants riding a Bolero kidnapped a woman, gang-raped her and looted jewellery.
वैवाहिक कार्यक्रम से घर जाने के लिए निकले दंपती को धमकाकर बोलेरो सवार तीन बदमाश महिला को उठा ले गए। आरोप है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद जेवरात भी लूट ले गए। पीड़िता बुधवार की सुबह कोहड़ौर थाना क्षेत्र में मिली। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता मंगलवार को अपने पति के साथ रिश्तेदारी में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। रात में विवाहिता के पति का कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद वह रात करीब एक बजे पत्नी के साथ घर के लिए निकल पड़ा। कुछ दूरी पर दोनों रुककर परिवार के दूसरे सदस्यों का इंतजार करने लगे। साल्हीपुर कंजास से कटारी आने वाले मार्ग पर बोलेरो सवार तीन अज्ञात लोग पहुंचे। कुछ बातचीत के बाद बोलेरो सवार लोगों ने विवाहिता के पति को धमकाया। जिसके बाद वह शोर मचाते हुए भागा। आरोप है कि बोलेरो सवार तीनों बदमाशों ने विवाहिता को जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। रास्ते में उसके आभूषण लूट लिए। जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर छोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात भर कंधई व कोहड़ौर पुलिस महिला की तलाश करती रही, मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। मोबाइल भी बंद बता रहा था। बुधवार की सुबह वह मोछहा जंगल में दौड़ लगाने वाले युवकों को दिखी। उनकी मदद से महिला ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। उसके मिलने की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भेजा। छानबीन के दौरान घटना में प्रयुक्त बोलेरो कोहड़ौर बाजार में दिखाई दी है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है। कंधई थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed