फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three divorces speak, remove wife from home

तीन तलाक बोल बीवी को निकाला घर से

Sun, 15 Sep 2019 08:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Three divorces speak, remove wife from home
triple talaq
दहेज की मांग पूरी न होने पर शौहर ने अपनी बीवी को तीन तलाक देने के बाद घर से निकाल दिया। परेशान बीवी पुलिस चौकी व कोतवाली का चक्कर लगा रही है। दहेज की मांग को लेकर अक्सर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे। पुलिस शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के ताला के रहने वाले हफीज ने अपनी बेटी सबराना बानो की शादी दो साल पहले नगर कोतवाली के मादूपुर निवासी गुलशाद पुत्र रमजान के साथ किया था। शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था। सबराना का आरोप है कि इसके बाद भी पति गुलशाद व ससुरालीजन एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

जिसे देने में परिवार के लोगों ने असमर्थतता जताई। जिसके बाद वे लोग उसे बराबर प्रताड़ित करने लगे। 29 अगस्त को उसे पहले शौहर ने मारापीटा और बाद में तीन बार तलाक देकर घर से भगा दिया। पड़ोस के लोगों की सूचना पर पिता मादूपुर से अपनी बेटी को घर ले आया। उसने मोहनगंज पुलिस चौकी व नगर कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर कोतवाल ने बताया कि उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed