फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three contract drivers spending more than earning, action

कमाई से अधिक खर्च करने वाले तीन संविदा चालक, कार्रवाई

Fri, 18 Nov 2022 05:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Three contract drivers spending more than earning, action
Three contract drivers spending more than earning, action
मॉडल बस स्टैंड के तीन बस चालकों पर कमाई से अधिक खर्च करने के मामले में कार्रवाई की गई है। इन चालकों ने अधिक डीजल खपाते हुए विभाग को चपत लगाई। तीनों चालकों को परिवहन निगम के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इस कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में घबराहट बढ़ी है।
विज्ञापन

मॉडल बस स्टैंड पर तैनात संविदा चालक इंद्र बहादुर, अखिलेश उपाध्याय और पवन गौतम जिन बसों को चला रहे थे, वे हर दिन घाटे पर रहती थीं। ज्यादा खर्च के बाद कम कमाई के इन मामलों में आमदन अट्ठनी और खर्च रुपया... जैसी कहावत चरितार्थ होने से बसें हर दिन घाटे में रहती थीं। मामले में विभागीय अधिकारी निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन

एआरएम ने इन कर्मचारियों को तीन बार नोटिस भी दिया। तीनों चालकों ने हर बार बस में खराबी बताकर अफसरों को गुमराह करने की कोशिश करते थे। तीनों अपनी मर्जी से बस भी बदलते रहे, फिर भी आय नहीं बढ़ती थी। लखनऊ, कानपुर और फैजाबाद जाने वाली बसों किराये से मिलने वाली आय से अधिक का डीजल खर्च हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए एआरएम ने आरएम को पत्र लिखा था। आरएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कम आय वाले तीनों चालकों को कार्यालय में अटैच कर लिया। एआरएम पीके कटिहार ने बताया कि तीन के अलावा ऐसे 13 चालक और परिचालक हैं। जिनकी बसों से कम आय हो रही है, जबकि डीजल खर्च कहीं ज्यादा है। अन्य कर्मचारियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। सभी की रिपोर्ट आरएम कार्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed