{"_id":"64e234392da9409c5408b3f4","slug":"three-arrested-including-sadhu-vesdhari-96-thousand-rupees-and-car-recovered-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-3177-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सभी केंद्र- साधु वेशधारी समेत तीन गिरफ्तार, 96 हजार रुपये व कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सभी केंद्र- साधु वेशधारी समेत तीन गिरफ्तार, 96 हजार रुपये व कार बरामद
Sun, 20 Aug 2023 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 20 Aug 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
लालगंज में व्यापारी को रकम दोगुना का झांसा देकर उड़ाए थे 50 हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज( प्रतापगढ़)। साधु वेश में रकम दोगुना करने का झांसा देने वाले टप्पेबाज को पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने टप्पेबाजों के पास से 96 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की कार भी बरामद की गई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सहायक पुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने घटना का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साधु वेशधारी टप्पेबाज ने 17 अगस्त को लालगंज बाजार में एक व्यापारी को शिकार बनाया था। बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सामने भवन सामग्री विक्रेता सहदेव विश्वकर्मा को साधु के वेश में पहुंचे टप्पेबाज ने रुपये दोगुना करने का झांसा दिया था। फिर उसने सहदेव को मिट्टी लाने भेज दिया और 50 हजार रुपये कार सवार साथियों के साथ भाग निकला था। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
एएसपी के मुताबिक शनिवार की रात धधुआ गाजन नहर के पास से कार सवार तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान टप्पेबाजों लालगंज में व्यापारी को झांसा देकर 50 हजार रुपये लेकर भागने की घटना करना स्वीकार किया। टप्पेबाजों की पहचान टीटूनाथ उर्फ बाबा निवासी नोएडा, सोनू नाथ निवासी फरीदाबाद, हरियाणा व अभिषेक नाथ निवासी मेरठ के रूप में हुई।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से लालगंज के व्यापारी से टप्पेबाजी कर उड़ाए गए पचास हजार रुपये के अलावा 46500 रुपये भी मिले। उनके पास से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद हुई। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। एएसपी ने बताया कि आरोपी कार से घूमकर रेकी करते। फिर कहीं रुककर दुकानदारों को अपना शिकार बनाते और फरार हो जाते थे।