फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three accused of theft by hawking sent to jail

Pratapgarh News: फेरी लगाकर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को जेल

Mon, 18 Dec 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 18 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Three accused of theft by hawking sent to jail
रानीगंज। कई महीनों से क्षेत्र में हुईं चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन फेरी वाले चोरों को पकड़कर जेल भेज दिया। सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया,रविवार की रात गश्त के दौरान चिरकुट्टी के पास पुलिस को देखकर तीन युवक भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ा। वे सीतापुर जिले के तांबौर थाना क्षेत्र के सिसैया निवासी रिंकू, अकबरपुर के कमरुद्दीन तथा जियाउद्दीन थे। वे क्षेत्र में फेरी लगाकर किशमिश, लहसुन और चादर बेंचते थे।
विज्ञापन

इस दौरान वे चोरी करने के लिए घरों को चिन्हित कर लेते थे। पूछताछ के तीनों ने आमापुर बेर्रा, रामनगर, कोडरडीह, सवैया, अमहटा, शेखूपुर, सरायसुल्तानी, मीरपुर, शाहपुर में लाखों रुपये के जेवरात चोरी की बात कुबूली। चोरी में मिले जेवरात साबित, जलील उर्फ जल्ला और हारून को बेंचते थे। इन्हें पहले ही पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से पुलिस ने 13, 200 रुपये बरामद किया है। हालांकि उनके पास से जेवरात समेत अन्य कीमती सामान न बरामद करना पुलिस के खुलासे पर सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------------
विद्यालय में नशेड़ियों का डेरा
करते हैं छात्राओं पर छींटाकशी
कोहड़ौर। कंधई क्षेत्र के मधुपुर विद्यालय के आसपास नशेड़ियों का डेरा है, लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मधुपुर के प्रधानाध्यापक आशुतोष त्रिपाठी का आरोप है कि गांव के कई युवक विद्यालय परिसर में बिना अनुमति के बाइक से आते हैं।

विद्यालय के आसपास बैठकर छात्राओं को परेशान करते हैं। विद्यालय बंद होने के बाद परिसर में शराब पीकर गंदगी फैलाते हैं। चहारदीवारी तोड़ने के बाद स्कूल आने जाने वाली छात्राओं की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed