{"_id":"5cc1ffa1bdec22147163d47a","slug":"thousands-of-aadhar-cards-thrown-into-the-garbage-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर में फेंके मिले हजारों आधारकार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर में फेंके मिले हजारों आधारकार्ड
Fri, 26 Apr 2019 12:49 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card for Bank Accounts
- फोटो : File Photo
परियावां में गुरुवार को कूड़े के ढेर में हजारों की संख्या में आधारकार्ड फेंके हुए मिले। इसकी जानकारी होने पर वहां भीड़ जुट गई। चर्चा रही कि डाकखाने के लोगों ने कार्ड नहीं वितरित किए। बाद में इसे कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
कालाकांकर विकास क्षेत्र के पाइकगंज परियावां स्थित स्टेशन रोड पर भोर में ग्रामीण शौच के लिए निकले तो उन्हें कूड़े के ढेर में हजारों की संख्या में आधारकार्ड बिखरे हुए मिले।
विज्ञापन
भारी संख्या में आधारकार्ड बिखरे देख लोगों में चर्चा फैल गई। जिस जगह पर कार्ड बिखरे पड़े थे, वहीं से चंद कदम दूर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने कुछ दिन पहले डाकघर हुआ करता था। चर्चा है कि इस डाकघर में प्राइवेट लोग पैसा लेकर डाक वितरित करते थे। जो लोग सुविधा शुल्क नहीं देते उन्हें डाक नहीं दी जाती थी। माना जा रहा है कि इसके चलते हजारों की संख्या में आधारकार्ड डंप हो गया। इस समय लोकसभा का चुनाव सिर पर है। इसमें निर्वाचन आयोग ने मत डालने का एक विकल्प आधारकार्ड भी रखा है। हजारों की संख्या में आधारकार्ड पात्र लोगों के पास ना पहुंच पाने से वह मत देने से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन