फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   there will lackness of doctors till one month

एक माह तक अस्पतालों में खोजे नहीं मिलेंगे डाक्टर

Sun, 29 Dec 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
there will lackness of doctors till one month
एक माह तक अस्पतालों में खोजे नहीं मिलेंगे डाक्टर
विज्ञापन

55 डाक्टरों समेत 130 स्वास्थ्य कर्मियों की माघ मेला में लगा दी गई ड्यूटी
जनवरी माह में जिले के सरकारी अस्पतालों में डाक्टर नहीं मिलेंगे। जिले के 55 डॉक्टरों समेत 130 स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी माघ मेला में लगा दी गई है। शासन के आदेश के बाद 12 जनवरी के पहले सभी डॉक्टरों को रिलीव करना है। अब ये डाक्टर फरवरी माह में ही लौटेंगे। ऐसी दशा में जिले के सरकारी अस्पतालों का संचालन गड़बड़ा सकता है। सीएचसी-पीएचसी में आने वाले मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ेगा।
जिले में डॉक्टरों की स्थिति देखी जाए तो जिला अस्पताल में महज दो फिजीशियन, एक बाल रोग विशेषज्ञ, तीन सर्जन और तीन ईएमओ की तैनाती की गई है। महिला अस्पताल का संचालन महज चार चिकित्सकों के भरोसे हो रहा है। हर सीएचसी में तीन से चार चिकित्सक की ही तैनाती हुई है। पीएचसी एक डॉक्टर के भरोसे चल रहे हैं। सीएचसी और पीएचसी पर एमडी चिकित्सक नहीं हैं। इन सब के बावजूद प्रयागराज में माघ मेला को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए शासन की ओर से चिकित्सकों की ड्यूटी लगाए जाने के लिए सीएमओ के पास आदेश आ गया है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की सूची मांगी गई है। विभाग के सूत्रों की मानी जाए तो 55 चिकित्सकों के साथ ही कुल 130 स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी माघ मेला में लगा दी गई है। इन चिकित्सकों को 12 जनवरी के पहले सीएमओ कार्यालय से रिलीव भी कर दिया जाएगा। फरवरी के बाद इन चिकित्सकों के लौटने की उम्मीद है। इस बीच मरीजों को परेशान होना पड़ सकता है। चिकित्सकों की लिस्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की ओर से चिकित्सकों की सूची मांगी गई है। सूची भेजी जा रही है। जहां पर चिकित्सकों की संख्या ज्यादा है वहीं के डाक्टरों को भेजा जाएगा। जहां चिकित्सकों की संख्या कम है वहां के डाक्टरों को नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed