{"_id":"87ab7f0540e9510cbc00a11945cd7a42","slug":"theft-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बनाकर नकदी लूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को बंधक बनाकर नकदी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालू लादने जा रहे ट्रक को रोककर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदमाशों ने नकदी समेत ट्रक लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक का हाथपैर बांधकर घटनास्थल से तीन किलोमीटर फेंक दिया और फरार हो गए।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के धनगढ़ गांव निवासी पवन कुमार ट्रक स्वामी हैं। उनकी ट्रक मानिकपुर थाना क्षेत्र के सहिजनी निवासी राजू चलाता है। बीती रविवार की रात वह ट्रक पर बालू लादने के लिए वाहन स्वामी से 25 हजार रुपये लेकर इलाहाबाद जा रहा था। तहरीर के अनुसार अभी वह हथिगवां थाना क्षेत्र के खिदिरपुर के पास पहुंचा था कि बोलेरो पर सवार कुछ बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया। जब तक चालक कुछ समझ पाता इससे पहले बोलेरो सवार बदमाश ट्रक पर चढ़ गए।
ड्राइवर का कहना है कि उसे मार पीटकर 25 हजार रुपये छीनकर उसे बंधक बना लिया और घटना स्थल से तीन किलोमीटर इलाहाबाद की तरफ फेंककर ट्रक लेकर भाग निकले। बदमाशों के चंगुल से बचे चालक ने घटना की जानकारी ट्रक स्वामी को दी। काफी प्रयास के बाद भी ट्रक चालक का पता नहीं चल सका। इस बाबत हथिगवां थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि फोन से एक डंफर के जाने की सूचना मिली थी। अभी तक न तो ड्राइवर आया और न ही ट्रक मालिक। अगर वह आकर तहरीर देते हैं तो प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।