{"_id":"64a31028c2c21108000efa5a","slug":"theft-by-breaking-the-lock-of-anganwadi-center-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-1116-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोरी
Mon, 03 Jul 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोरी
प्राथमिक विद्यालय देल्हूपुर प्रथम के परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का रविवार की रात ताला तोड़कर चोर कीमती सामान चुरा ले गए। सोमवार की सुबह केंद्र पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अल्का सिंह को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस और विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बताया कि कमरे के भीतर रखा कीमती सामान गायब था। पंद्रह दिन के भीतर देल्हूपुर थाने से कुछ दूरी पर चोरी की तीन वारदात हो चुकी है। चोर राम बहादुर यादव के चाय पान की दुकान, प्राथमिक विद्यालय देल्हूपुर के एमडीएम के सामान चुरा ले गए थे। संवाद
खुलने से पहले ही स्कूल में हो गई चोरी
रखहा। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय सोनाही के कमरे का ताला तोड़ कर चोर रविवार की रात भगोना, सोलर पैनल, बैटरी सहित हजारों का सामान उठा ले गए। सोमवार को स्कूल खोलने पहुंचे शिक्षक सामान चोरी देख हैरत में पड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। पूर्व माध्यमिक प्रधानाध्यापक बाल गोविंद व प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष सिंह ने ग्राम प्रधान दीपक सिंह के साथ पुलिस को तहरीर दी। संवाद