फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The young man had gone out to go to his sister's house, the dead body was found on the roadside

बहन के घर जाने के लिए निकला था युवक, सड़क किनारे मिला शव

Thu, 11 Nov 2021 11:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The young man had gone out to go to his sister's house, the dead body was found on the roadside
रानीगंज के खाखापुर में युवक का शव मिलने के बाद जुटी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
बहन के घर जाने के लिए निकले भोला पटेल (45) का शव बृहस्पतिवार की सुबह रानीगंज थाना क्षेत्र के खाखापुर में सड़क के किनारे खड्ड में मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव के करीब ही बाइक भी पड़ी थी। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन उसकी हत्या की आशंका जताने लगे। हालांकि पुलिस ने परिवार वालों को समझाबुझाकर शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के कनेवरा बुधई का पूरा निवासी भोला पटेल बुधवार की रात अपने घर में सोने की तैयारी कर रहा था। तभी उसके पास सूचना आई कि बोर्रा में रहने वाली उसकी बहन अनीता की तबीयत अधिक खराब हो गई है। वह बहन के घर जाने के लिए बाइक लेकर निकल पड़ा। वह रात में घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह रानीगंज थाना क्षेत्र के खाखापुर तिराहे के पास खड्ड में उसका शव देख लोग हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन

करीब ही क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी। सूचना मिलने पर परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल की ओर भागे। मौके पर पहुंचने के बाद परिवार के लोग भोला की हत्या की आशंका जताने लगे। हालांकि मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने परिवार के लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि भोला की मौत दुर्घटना में हुई है। परिवार वालों की आशंका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले की खुशी गम में हो गई तब्दील
फतनपुर थाना क्षेत्र के कनेवरा बुधई का पूरा निवासी भोला पटेल के चार बेटी व दो बेटे हैं। दो दिन पहले उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद घर में खुशी का माहौल व्याप्त था। यह खुशी अभी ठीक से परिवार के लोग मना भी नहीं सके थे कि अचानक हुए हादसे में भोला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के सदस्यों के साथ ही रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

रानीगंज के खाखापुर में सड़क किनारे पड़ी युवक की बाइक। संवाद

रानीगंज के खाखापुर में सड़क किनारे पड़ी युवक की बाइक। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed