{"_id":"64515af58d7628644006d9f4","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-119576-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घटना से परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घटना से परिवार में मचा कोहराम
Wed, 03 May 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 03 May 2023 12:18 AM IST
सार
नशे की लत की वजह से एक युवक ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक युवक पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।
विज्ञापन
आत्महत्या
विस्तार
नशे की लत की वजह से एक युवक ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक युवक पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। लालगंज कोतवाली के जेंवई निवासी रंजीत सरोज (35) सोमवार की सुबह अपने कमरे में गया और फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसको फांसी पर लटका देखा तो अफरतफरी मच गई। फंदे से उसे उतार कर परिजन चिकित्सक के पास ले गए तो उसे मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों के मुताबिक रंजीत नशे का आदी था और दिनभर शराब पीकर इधर- उधर घूमता रहता था। शराब की लत की वजह से वह गुमसुम सा रहने लगा था। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी युवक आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी निकेत भारद्वाज ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। परिजनों के लिखित दिया है कि नशे की वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।