फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The women of the group will light up their homes on Diwali with diyas.

Pratapgarh News: समूह की महिलाओं के दीयों से दिवाली पर रोशन होंगे घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The women of the group will light up their homes on Diwali with diyas.
दिवाली को लेकर बाजार सज गए हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी दिवाली पर मोमबत्ती के दीपक, सुगंधित अगरबत्ती व अन्य पूजन-सामग्री बनाकर बाजार में बेच रही हैं।
विज्ञापन

जिले की 500 स्वयं सहायता समूह की करीब पांच हजार महिलाओं ने 50 हजार मोमबत्ती के दीपक तैयार किए हैं। समूह की महिलाओं ने राख और गोबर से सुगंधित खुशबू वाली अगरबत्ती भी तैयार की है। धनतेरस पर बिक्री के लिए महिलाओं ने झाड़ू भी तैयार किए हैं। वहीं, खाद्य पदार्थों में आम के आचार, बेल मुरब्बा, आंवला कैंडी, मुरब्बा, बर्फी भी महिलाएं बेच रही हैं। बृहस्पतिवार को समूह की महिलाओं ने विकास भवन परिसर के बाहर स्टॉल लगाकर बिक्री शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिलाएं बोलीं
-जय मां बाराही स्वयं सहायता समूह की सदस्य सीमा देवी ने बताया कि चार हजार मोमबत्ती के दीपक तैयार किए हैं। साधारण मोमबत्ती के साथ मिट्टी के दीपक बनाए गए हैं। डिजाइन वाली मोमबत्ती दस रुपये प्रति पीस है। पांच रुपये में मोमबत्ती दीपक बेच रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- शिव आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष गूंजा देवी ने बताया कि इस बार दिवाली पर झाड़ू का कारोबार कर रही हूं। जिले के साथ ही प्रयागराज के सोरांव बाजार में भी झाड़ू की मांग अधिक है। धनतेरस से पहले व्यापारी झाड़ू की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed