फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The woman who went to visit her maternal home got married for the second time.

Pratapgarh News: मायके घूमने गई महिला ने रचाई दूसरी शादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
The woman who went to visit her maternal home got married for the second time.
मायके घूमने गई महिला ने दूसरे युवक से शादी कर ली। पति के विरोध करने पर ससुरालवालों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पति ने पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कुसफरा गांव निवासी मनोज श्रीवास्तव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी शादी पंजाब में हुई थी। उसका सात वर्ष का बेटा भी है। पत्नी अपने घर वालों के साथ अक्सर मायके जाया करती थी। जनवरी में महिला अपने भाई के साथ बेटे को लेकर मायके चली गई। फोन करने के बाद उसने बात करना बंद कर दिया। रिश्तेदारों से पता चला कि महिला ने दूसरे युवक के साथ शादी कर ली है। शादी की जानकारी होने पर मनोज परेशान हो गया। उसने ससुराल में फोन करके जानकारी की। ससुराल वालों ने बताया कि दूसरी शादी कर दी गई है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। देल्हूपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत मिली है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed