फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The woman was shot in the snatch of Tamancha

तमंचा की छीनाझपटी में महिला को लगी थी गोली

Tue, 13 Oct 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
The woman was shot in the snatch of Tamancha
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दुबौली गांव में शनिवार आधी रात महिला को गोली लगने के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिवार के लोग पड़ोसी पर गोली मारने का आरोप लगा रहे थे, लेकिन पुलिस की जांच में पता चला है कि उसके यहां पार्टी चल रही थी। कुछ लोग शराब के नशे में थे।
विज्ञापन

इस दौरान तमंचा की छीनाझपटी के दौरान फायर हो गया और गोली लगने से महिला घायल हो गई। उसका इलाज प्रयागराज में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति, देवर और दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दुबौली गांव निवासी राजू चौहान के यहां शनिवार की शाम पार्टी का आयोजन था। जिसमें उसके रिश्तेदार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। पट्टी कोतवाल ने बताया कि इस दौरान लोग शराब पीकर शोरशराबा कर रहे थे। इसी बीच उसके रिश्तेदार सुरेश ने तमंचा निकाल लिया। जिसके बाद लोग छीनाझपटी करने लगे। जैसे ही र
विज्ञापन
विज्ञापन

ाजू ने तमंचा अपने हाथ में लिया कि फायर हो गया। इससे बगल में खड़ी उसकी पत्नी संजू की आंख के पास छर्रे जा लगे। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पड़ोसी पर रंजिशन गोली मारने का आरोप लगाने लगे। इस मामले में पुलिस ने पति राजू समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।
पट्टी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि पति राजू, देवर राजेंद्र व रिश्तेदार सुरेश, मोहित को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।

आंवला तोड़ते समय पेड़ से गिरकर किशोर की मौत
पेड़ पर चढ़कर आंवला तोड़ रहा किशोर अचानक नीचे आ गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। अंतू थाना क्षेत्र के रैवी रजानीपुर गांव निवासी जनक कुमार वर्मा (15) पुत्र शंकरलाल सोमवार की शाम करीब पांच बजे आंवला तोड़ने के लिए अपने घर के पास मौजूद पेड़ पर चढ़ा था। अचानक पैर फिसलने से वह जमीन पर आ गिरा। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे लेकर एक निजी चिकित्सक के पास गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed