फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The woman died due to a blood clot after childbirth.

Pratapgarh News: खून का थक्का जमने से हुई थी प्रसूता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The woman died due to a blood clot after childbirth.
मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग (महिला अस्पताल) में बीते शनिवार को डॉक्टरों की लापरवाही ने प्रसूता की जान ले ली। अब कार्रवाई की सुगबुगाहट स्वास्थ्य महकमे में शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित अमरपुर की मनीषा वर्मा (29) की शनिवार को प्रसव के लिए परिजनों ने भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद बेटी को जन्म देने वाली प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ ही घंटों में उसकी सांसें थम गईं थीं। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया था। परिजनों ने मेडिकल स्टाफ पर ऑपरेशन के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने डॉक्टरों की लापरवाही उजागर कर दी है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने हड़बड़ी में टांका लगा दिया। कटी हुई नस पर ध्यान नहीं दिया। प्रसूता के बच्चेदानी में लगातार रक्तस्राव होता रहा। समय पर सही उपचार न मिल पाने के कारण बच्चेदानी में खून का थक्का जम गया। इससे प्रसूता की मौत हो गई। सीओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि चिकित्सा विभाग टीम जांच कर रही है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed