फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The westerly winds lasted all day, sweat left by the scorching sun

दिनभर चलीं पछुआ हवाएं, तल्ख धूप से छूटा पसीना

Sat, 27 Feb 2021 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
The westerly winds lasted all day, sweat left by the scorching sun
शुक्रवार को दोपहर चली धूल भरी तेज हवाओं से परेशान हुए राहगीर। - फोटो : PRATAPGARH
फरवरी माह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ है। दिन में तल्ख धूप बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा है। सर्दी पूरी तरह से गायब हो गई है।
विज्ञापन

हालत यह है कि लोगों को पंखा चलाना पड़ रहा है। शुक्रवार को दिनभर पश्चिमी हवाओं का असर बना रहा। तेज धूप से पसीना छूट रहा था। लोग हल्के कपड़ों में दिख रहे थे। अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

फरवरी माह में ठंड पड़ने के बजाय तल्ख धूप से मौसम का मिजाज बदल गया है। आम तौर पर मार्च महीने तक हल्की ठंड रहती है, मगर इस बार मौसम का मिजाज समझ से परे है। तल्ख धूप के बीच पश्चिमी हवाएं वातावरण में अपनी पैठ बनाए हुए हैं। प्रतिदिन तापमान में उछाल आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को धूप इतनी तल्ख थी कि लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। नौ बजे के बाद सूर्यदेव की किरणें चुभने लगीं। दोपहर 12 बजे के बाद पछुआ संग तल्ख धूप ने उमसभरी गर्मी का अहसास कराया।

घरों व कार्यालयों में पंखे फर्राटे भरते रहे। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं ने वातावरण में अपनी पैठ मजबूत कर ली है। धूप का असर भी तेज रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed