फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   the ward boy did the bad touch with a lady patient. fir

चिकित्सक बनकर इलाज कर रहे वार्डब्वॉय ने महिला से की छेडख़ानी

Thu, 11 Jun 2020 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
the ward boy did the bad touch with a lady patient. fir
आयुर्वेदिक अस्पताल में डाक्टर बनकर इलाज कर रहे वार्डब्वाय ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उदयपुर थाना क्षेत्र के किशुनगढ़ मंगापुर में मायके में रह रही एक महिला का अठेहा पीएचसी में संचालित आयुर्वेदिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। बुधवार को महिला उपचार के सिलसिले में अपने दस वर्ष के छोटे भाई के साथ अस्पताल गई थी। आरोप है कि वहां वार्डब्वाय मंजीत सिंह डाक्टर बनकर लोगों का इलाज कर रहा था।
विज्ञापन

वह महिला को जांच के बहाने अंदर कमरे में ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। अस्पताल में इस शर्मनाक करतूत को महिला ने पहले तो नजरअंदाज किया, लेकिन जब वह हद पार करने लगा तो शोर मचाते हुए बाहर निकल गई। महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उदयपुर थाने पहुंचे और आारोपी के खिलाफ उसके पति ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अस्पताल आई महिला के साथ हुई घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच में सामने आया है आरोपी चिकित्सक की जगह वार्डब्वाय के पद पर तैनात है। आरोपी चिकित्साकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके श्रीवास्वत, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed