फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The sultry heat made us miserable, the mercury rose by 2.5 degrees.

Pratapgarh News: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, पारा 2.5 डिग्री चढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
The sultry heat made us miserable, the mercury rose by 2.5 degrees.
बीते दिनों हुई बारिश के बाद शुक्रवार को धूप और बादलों की लुकाछिपी ने उमस और गर्मी को बढ़ा दिया। दिनभर लोग गर्मी से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान का पारा 2.5 डिग्री बढ़ा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में घने बादल छाए रहने और मध्यम से तेज बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के सापेक्ष शुक्रवार को अधिकतम तापमान का पारा 2.5 डिग्री चढ़कर 35.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर स्थित रहा। बुधवार से अब तक अधिकतम तापमान ने 4.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। आसमान में बादलों की मौजूदगी के चलते बढ़ी उमस ने हर किसी को परेशान कर रखा है। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पछुआ हवाओं के चलने से मौसम में उमस बढ़ गई है। कम तापमान होने के बाद भी अधिक गर्मी का एहसास हो रहा है। आगामी 24 घंटे में मध्यम से तेज बारिश व बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed