फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The son caught hold of the barrel of the gun

Pratapgarh News: बेटे ने पकड़ ली तमंचे की नाल... कहा-अब्बू को मत मारो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
The son caught hold of the barrel of the gun
बाईपास के समीप टाउन एरिया कार्यालय मोड़ पर फर्नीचर कारोबारी मोहम्मद नईम को गोली मारने के लिए जैसे ही नकाबपोश बदमाशों ने असलहा निकाला। ठीक उसी समय बाइक से नीचे उतरे बेटे सैफ ने असलहे की नाल पकड़ ली। कहा कि मेरे अब्बू को मत मारो। यह बोलते हुए वह भिड़ गया लेकिन बदमाशों उसे असलहा दिखाते हुए किनारे कर दिया। जैसे ही पिता को गोली लगी, वह बेसुध होकर गिर पड़ा। वह एक बदमाश को पहचानता भी है।
विज्ञापन

सैफ खुद बाइक से कॉलेज आया-जाया करता था। तीन दिन पहले दुकान पर ही उसके पैर में कील घुस गई थी। इसके बाद पिता नईम उसे कॉलेज पहुंचाने व घर लाने लगे थे। सैफ के अनुसार बाइक सवार लोगों ने बात करने के लिए उसके अब्बू को रोका। मामला समझने से पहले ही बदमाशों ने अब्बू पर असलहा तान दिया। वह उनसे भिड़ा लेकिन तीनों ने उसे धमकाते हुए किनारे कर दिया।
विज्ञापन

खून से लथपथ अपने अब्बू का शव देख परिजनों के पहुंचते ही जोर-जोर से वह बिलखने लगा। घटना में शामिल एक बदमाश को वह पहचानता भी है। जिसकी जानकारी एसपी को भी रोते हुए दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-----
पिकअप के सामने बैठे व्यापारी, हंगामा देख चार थानों की पुलिस मुस्तैद
सीएचसी पट्टी में पुलिस शव को मोर्चरी भेजने की तैयारी करते हुए पिकअप डाला मंगाया। घटना से आक्रोशित व्यापारी हंगामा करते हुए पिकअप के सामने धरने पर बैठ गए। सीएचसी का गेट बंद कर लिया। एसडीएम व एएसपी के समझाने पर परिजन माने । तब जाकर 12.30 बजे पुलिस शव को मोर्चरी भेज सकी। तनावपूर्ण स्थिति देख आसपुर देवसरा, दिलीपपुर, पट्टी, कंधई पुलिस सीएचसी के आसपास डटी रही।
इनसेट------
सुपारी देकर हत्या कराने की आशंका
प्रतापगढ़। पट्टी कस्बे में दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस की टीम चिह्नित करने का दावा कर रही है। सूत्रों के अनुसार सुपारी देकर फर्नीचर कारोबारी की हत्या कराई गई।
लोनियापुर में जमीन खरीदने के बाद विक्रेता का बेटा विरोध जता रहा था। पैतृक घर बिंदागंज में किसी मामले को लेकर बुधवार को पंचायत हुई थी। जहां तनावपूर्ण माहौल था। बेटे सैफ को लेकर भी खासी चर्चा है। सैफ करीब एक वर्ष पहले गायब हो गया था। बाद में नाटकीय तरीके से सैफाबाद में मिला था। सभी बिंदुओं पर गहराई से छानबीन करते हुए पट्टी, कंधई, दिलीपपुर, आसपुर देवसरा व स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव घटना का अनावरण करने के लिए संदिग्धों की धरपकड़ में लगे रहे। संवाद
इनसेट
अब तो उठ जा इफ्तार का समय हो गवा अहय...
नईम रोजे से थे। शव पहुंचने पर रोजा इफ्तार का वक्त हो गया था। पत्नी शमीम रोते हुए बोल पड़ी अब तो उठ जा, इफ्तार का समय हो गवा अहय। यह सुनते ही हर कोई अपने आंसू नहीं रोक सका। जनाजे की नमाज जुमा बाद कस्बे के कब्रिस्तान में होगी। बेटी सना भी शुक्रवार को दिल्ली से आ जाएगी। नईम के तीन भाइयों का परिवार संयुक्त रूप से रहता है।
..........



फोटो-35 से 40 तक
फर्नीचर कारोबारी की हत्या से व्यापारियों में दहशत
- प्रदर्शन की चेतावनी
पट्टी। नईम की हत्या से व्यापारियों में आक्रोश है, वे दहशत में भी हैं। उन्होंने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी और उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम जी उमर वैश्य ने कहा है कि व्यापार मंडल पीड़ित व्यापारी के साथ खड़ा है। व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं में पुलिस निष्क्रिय रहती है। अब तक तीन व्यापारियों की हत्याएं हुई हैं। जिसका खुलासा नहीं हो सका है।
महामंत्री घनश्याम घायल ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी जघन्य हत्या जैसी घटना व्यापारियों में दहशत पैदा कर रही है। 24 घंटे के भीतर हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर वे शांतिपूर्ण विरोध करने को मजबूर होंगे। व्यापारी मोहम्मद यासीन, कॉस्मेटिक व्यापारी प्रमोद जायसवाल ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि हत्यारों का एनकाउंटर किया जाए। चौक के व्यापारी एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए।
इनसेट
सराफ की हत्या का नहीं हो सका खुलासा
पट्टी कस्बे में ही नौ जनवरी 2021 को सराफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसका खुलासा पुलिस चार साल बाद भी नहीं कर सकी।

इनसेट
कल्लू डान गिरोह का आया नाम
उड़ैयाडीह समेत आसपास के इलाके में सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर कल्लू डान गिरोह चर्चा में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना में इस गिरोह के लोगों का हाथ होने की आशंका पर खोजबीन की जा रही हैं। कुछ लोगों को उठाया भी गया है। जबकि कुछ फरार हैं। गिरोह के सदस्य मारपीट के मामलो में सक्रिय रहता है। एक दिन पहले चौराहे पर भी मारपीट की थी।

इनसेट-----
चिन्हित बदमाशों के खोजे जा रहे काले कारनामे
फर्नीचर कारोबारी नईम की हत्या के बाद चिन्हित बदमाशों के काले कारनामों की खोजबीन में पुलिस जुट गई है। परिवार के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उनके करीबियों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। घटना में शामिल बदमाशों पर जल्द ही इनाम भी घोषित होने के आसार है। पुलिस अधीक्षक ने हर हाल में शुक्रवार सुबह तक ठोस कार्रवाई का निर्देश दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed