फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The school bus overturned in the field uncontrollably, 24 children left narrowly

अनियंत्रित होकर खेत में पलटी स्कूल बस, बाल-बाल बचे 24 बच्चे

Tue, 14 Sep 2021 03:02 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 14 Sep 2021 03:02 PM IST
सार

स्कूल में अवकाश होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में बस में सवार 24 बच्चे बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
The school bus overturned in the field uncontrollably, 24 children left narrowly
मानधाता के टिकरी गांव के समीप पलटी तीरथ एकेडमी की स्कूल बस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

स्कूल में अवकाश होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में बस में सवार 24 बच्चे बाल-बाल बच गए। चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। बच्चों को सकुशल देख अभिभावकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के टिकरी में स्थित तीरथ एकेडमी में सोमवार दोपहर अवकाश होने के बाद 24 बच्चों को बस में बैठाकर चालक घर छोड़ने जा रहा था। मानधाता-प्रतापगढ़ पर अकारीपुर के पास बस बेकाबू होकर खेत में पलट गई। बस पलटले ही बच्चे चीखने लगे। यह देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बस में फंसे बच्चों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसे से भयभीत बच्चे बाहर निकाले जाने के बाद भी सहमे रहे। दुर्घटना में बीरापुर के रहने वाले रघुनंदन सिंह के नौ साल के बेटे सिद्धार्थ सिंह को मामूली चोटें आईं। जबकि अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। बस पलटने की खबर मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी भागकर मौके पर पहुंचे। बच्चों को सकुशल देख उन्होंने राहत की सांस ली। घटना के बाद अभिभावक चालक पर नाराजगी जताते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed