फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The road did not stand in the first rain

Pratapgarh News: पहली ही बारिश में नहीं टिकी सड़क

Fri, 30 Jun 2023 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 30 Jun 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
The road did not stand in the first rain
फरवरी में कराई गई थी दो किमी संपर्क मार्ग की मरम्मत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानीगंज। बारिश ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल दी। जरा सी बारिश में निर्माण कार्य में प्रयुक्त कंक्रीट का पता नहीं चला और सड़क तालाब में तब्दील हो गई। क्षेत्र के बनवारपुर-तिवारीपुर मार्ग के दो किमी संपर्क मार्ग की फरवरी में मरम्मत कराई गई थी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस सड़क की मरम्मत में करीब 14.12 लाख रुपये खर्च किए थे।

सड़कों के निर्माण में किस तरह अनियमितता बरती जा रही है। इसका ताजा उदाहरण रानीगंज के बनवारपुर-तिवारीपुर मार्ग से लगाया जा सकता है। फरवरी में सड़क की मरम्मत हुई थी लेकिन फिर पहले जैसी स्थिति हो गई है। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को हुई पहली बरसात में स़ड़क तालाब बन गई है।
विज्ञापन

मरम्मत के नाम पर 14.12 लाख रुपये से निर्मित सड़क की पोल खुल गई । सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढ़ों ने तालाब का स्वरूप धारण कर लिया है। बनवारपुर के ज्ञान प्रकाश तिवारी ने समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed