फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The remarks on the SDM's advocates, fierce slogans and demonstrations

एसडीएम की अधिवक्ता पर टिप्पणी से बवाल, जमकर हुई नारेबाजी और प्रदर्शन

Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
The remarks on the SDM's advocates, fierce slogans and demonstrations
नारेबाजी - फोटो : प्रतापगढ़
 चालान के बाद जमानत के लिए गए अधिवक्ता को एसडीएम ने दलाल कह दिया। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील में जमकर नारेबाजी की। इसके चलते कुछ देर के लिए समाधान दिवस भी बाधित रहा। उधर अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमे को भी लेकर अधिवक्ता आक्रोशित रहे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।  
विज्ञापन


तहसील में अधिवक्ता अशोक सिंह सोमवार को दिलेरगंज के धर्मेंद्र यादव की जमानत के लिए एसडीएम के आवास पर गए थे। उनका आरोप है कि जमानत के लिए एसडीएम ने आवास पर बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान एसडीएम ने अधिवक्ताओं को दलाल कहा। इसको लेकर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने तहसील में बवाल कर दिया। जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान समाधान दिवस भी करीब घंटे भर बाधित रहा।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने एसडीएम को माफी मांगने की बात कही। काफी देर तक बवाल चलता रहा। इस दौरान दि बार एसोसिएशन के मनोज कुमार सरोज पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने को लेकर भी अधिवक्ता आंदोलित रहे। अधिवक्ताओं ने एसडीएम को इसके लिए ज्ञापन सौंपा। उधर एसडीएम ने दो बजे के बाद अधिवक्ताओं से मुलाकात की और इस तरह के शब्दों का प्रयोग न करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने अधिवक्ताओं से खेद भी जताया। नारेबाजी के दौरान कुंडा पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने अधिवक्ताओं को समझाया कि एसडीएम दो बजे के बाद उनसे स्वयं मिलकर मामले का निस्तारण करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष तीर्थ राज मिश्र, रमाकांत त्रिपाठी, केके ङ्क्षसह, विजय कुमार त्रिपाठी, बृजेंद्र मणि, भारतलाल, योगेश कुमार, संजय पांडेय, संजय पांडेय, मनोज सिंह, रवी सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed