{"_id":"650442d82718951649051faf","slug":"the-police-who-claimed-to-have-caught-the-ganja-smuggler-in-the-court-got-trapped-in-their-own-story-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : कोर्ट में गांजा तस्कर को पकड़ने का दावा करने वाली पुलिस अपनी कहानी में फंस गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : कोर्ट में गांजा तस्कर को पकड़ने का दावा करने वाली पुलिस अपनी कहानी में फंस गई
Fri, 15 Sep 2023 05:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 15 Sep 2023 05:11 PM IST
सार
मानिकपुर के मुंदीपुर गांव के आरोपी राजेश मिश्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में वारंट जारी हुआ था। आरोपी ने 21 अगस्त को कोर्ट में पेश होकर सुनवाई में व्यक्तिगत बंधपत्र पर वारंट को निरस्त कराने के बाद जमानत ली थी। आरोपी ने इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपर सत्र न्यायालय में गांजा तस्करी के आरोप में अभियुक्त को लेकर सुनवाई को पहुंची पुलिस अपनी ही कहानी में फंस गई। आरोपी के आवेदन पर कोर्ट पहले ही सुनवाई कर रिकाॅल दिया था, बावजूद इसके गिरफ्तारी होने से कोर्ट ने नाराजगी जताकर मानिकपुर पुलिस के दो दरोगा व चार सिपाहियों से पूरे प्रकरण में जवाब मांगा है। कोर्ट ने चेतावनी दी है कि जवाब नहीं मिलने पर क्यों न कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जाए।
विज्ञापन
मानिकपुर के मुंदीपुर गांव के आरोपी राजेश मिश्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में वारंट जारी हुआ था। आरोपी ने 21 अगस्त को कोर्ट में पेश होकर सुनवाई में व्यक्तिगत बंधपत्र पर वारंट को निरस्त कराने के बाद जमानत ली थी। आरोपी ने इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
आरोप है कि 14 सितंबर की रात मानिकपुर पुलिस के एसआई प्रभात कुमार, शिव कुमार व चार सिपाही उसे थाने पर ले गए और मारपीट भी की। इसी मामले में राजेश को पुलिस कोर्ट में पेश कर अपनी कहानी को बताया तो मामला उलझ गया। कोर्ट भी मानिकपुर पुलिस टीम की इस कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। कोर्ट ने इस कार्यशैली पर पुलिस से जवाब मांगा है।
विज्ञापन