फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The pagoda reverberated with the sound of har-har, bam-bomb

हर-हर, बम-बम के उद्घोष से गूंजे शिवालय

Mon, 18 Jul 2022 11:37 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
The pagoda reverberated with the sound of har-har, bam-bomb
सावन माह के पहले सोमवार को मां बेल्हा देवी धाम स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करती श्रद्धालु। संवा? - फोटो : PRATAPGARH
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवालय हर-हर, बम-बम के उद्घोष से गूंजते रहे। भोर से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। संगम से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों ने हर-हर, बम-बम के उद्घोष के साथ जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

घुइसरनाथधाम और बेलखरनाथधाम में सुबह चार बजे आरती होने के बाद दर्शन-पूजन शुरू हो गया। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी थी। शिवधाम में सुबह से ही रुद्राभिषेक कराने का दौर भी जारी रहा। सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव के पूजन-अर्चन का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति भगवान शिव को पहले दिन प्रसन्न कर लेता है, उस पर भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है। कांवड़ियों ने संगम से जल लाकर बाबा भोलेनाथ को अर्पित किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने रोट चढ़ाकर मन्नत मांगी। भोर में चार बजे से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का क्रम शाम तक चलता रहा। मंदिर के मुख्य परिसर में दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। इसी तरह भयहरणनाथधाम और हौदेश्वरनाथधाम में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने व्रत रखकर मांगा आशीर्वाद
सावन के पहले सोमवार को महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव से परिवार की खुशहाली और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। बेलखरनाथ धाम सेवा समिति के अध्यक्ष रमानाथ सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए उपासना का सर्वोत्तम उपाय सावन का सोमवार उपवास है।

सावन माह के पहले सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

सावन माह के पहले सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed