फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The operation was not carried out, the funeral site turned into ruins.

Pratapgarh News: संचालन हुआ नहीं, खंडहर में तब्दील हो गया अंत्येष्टि स्थल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The operation was not carried out, the funeral site turned into ruins.
शिवगढ़ की ग्राम पंचायत जरियारी में 24.29 लाख रुपये की लागत से 2023-24 में अंत्येष्टि स्थल बनाया गया। ग्राम पंचायत ने भवन के साथ ही शौचालय, टीनशेड का निर्माण कराया लेकिन दो साल में ही अंत्येष्टि स्थल का भवन, शौचालय खंडहर में तब्दील हो गया। भवन की दीवारें कई जगह फट गई हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है। वहीं, अंत्येष्टि स्थल का अभी तक संचालन नहीं हुआ। ग्रामीणाें ने बताया कि रखरखाव व पैसे की बंदरबांट के कारण निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं हुुआ है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पति राम खेलावन ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल बना हुआ है। जल्द मरम्मत कर संचालन कराया जाएगा। खंड विकास अधिकारी संजय नारायण झा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के आदेश दिए गए हैं। अंत्येष्टि स्थल की मरम्मत कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed