फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The miscreants who came to find the treasure looted the gun

प्रतापगढ़: खजाना खोजने पहुंचे बदमाशों ने तमंचा सटाकर की लूटपाट

Mon, 20 Feb 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 20 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The miscreants who came to find the treasure looted the gun
लीलापुर थाना क्षेत्र के तिना गांव में रविवार रात खजाना खोजने पहुंचे बदमाशों ने लूटपाट की। आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की फिर लूट संबंधी तहरीर बदलवा दी।
विज्ञापन

भुक्तभोगिनी गृहस्वामिनी प्रभा देवी का आरोप है कि रविवार की देर तमंचा लेकर मकान में घुसे बदमाशों ने मारपीट कर घर में खजाना दिखाने का दबाव बनाकर मारपीट कर हजारों का सामान लूट ले गए। मामले की जांच को पहुंची लालगंज पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय दबाव बनाकर तहरीर बदलवा दी। वह रोने गिड़गड़ाने लगीं तो पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

प्रभा देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात तीन बदमाश उसके घर में दाखिल हुए। तमंचा कनपटी पर रखकर आरोपियों ने प्रभा को पीटना शुरू कर दिया। उसने कहा कि मकान के भीतर खजाना कहां खोदकर छिपाया है, वह स्थान बताएं। पीड़िता ने बदमाशों को बताया कि मकान में कोई खजाना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसे पीटा गया जबकि आलमारी में रखा एक लाख रुपये के जेवर, बीस हजार नकदी आरोपी समेट ले गए। मामले की सूचना पर सोमवार की सुबह लालगंज व लीलापुर थाने की पुलिस पहुंची। तहरीर बदलवाने के बाद पुलिस ने चोरी के आरोप का शिकायती पत्र लेकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed