फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The miscreants, who arrived as police, robbed, took hostage on the strength of a gun

पुलिस बनकर पहुंचे बदमाशों ने डाला डाका , तमंचे के बल पर बनाया बंधक

Wed, 24 Nov 2021 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The miscreants, who arrived as police, robbed, took hostage on the strength of a gun
बाघराय के गलगली गांव में हुई डकैती के बाद जुटी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
थाना क्षेत्र के गलगली गांव में पुलिस बनकर पहुंचे छह से अधिक बदमाशों ने बिजली मिस्त्री के घर में डाला डाला। घर में चोर होने की बात कहकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। गृहस्वामी के इनकार करने पर दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और तमंचे के बल पर परिवार के लोगों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन

इसके बाद घर से लाखों रुपये के सामान लेकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस दौरान उनकी एक बाइक छूट गई। घर से कुछ दूरी पर सामान बिखरे मिले। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बगल से जा रहे दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के गलगली गांव निवासी राजकुमार मिश्रा शादी-विवाह में लाइटिंग का काम करते हैं। बुधवार भोर में करीब तीन बजे तीन बाइक से छह बदमाश उनके घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने लगे। कहा कि हम पुलिसवाले हैं। आपके घर में वाहन चोर आकर छिपा है। राजकुमार के दरवाजा नहीं खोलने पर बदमाशों ने उसे तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद राजकुमार समेत परिवार के लोगों को तमंचा सटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर तमंच की बट से पिटाई करने लगे। इसके बाद बदमाश कमरे में रखे दो बॉक्स लेकर फरार हो गए। राजकुमार के मुताबिक, बॉक्स में दो लाख से अधिक के आभूषण एवं पांच हजार रुपये नकदी थी। बदमाश घर से बाहर फायरिंग करते हुए निकले। इस दौरान बदमाशों की एक बाइक स्टार्ट नहीं हुई। बदमाश उसे छोड़कर भाग निकले। हल्ला-गुहार पर जुटे ग्रामीणों ने उधर से गुजर रहे दो संदिग्ध लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सुबह पुलिस ने घर से कुछ दूरी पर टूटे बॉक्स समेत कुछ सामान बरामद किए। कुछ दूरी पर खोखे और चाकू भी मिला। पुलिस ने राजकुमार की तहरीर पर ताला तोड़कर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि घटना में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। एक बाइक भी बरामद हो गई है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाघराय के गलगली गांव में बरामद हुई चाकू। संवाद

बाघराय के गलगली गांव में बरामद हुई चाकू। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

बाघराय के गलगली गांव में बरामद हुई गोली। संवाद

बाघराय के गलगली गांव में बरामद हुई गोली। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed