फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The mercury rose four degrees, the sultry heat troubled

Pratapgarh News: चार डिग्री उछला पारा, उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

Fri, 10 May 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 10 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
The mercury rose four degrees, the sultry heat troubled
वृहस्पतिवार को चिलचिलाती धूप में घर से बाजार को निकली युवतियां। संवाद
फोटो-15
विज्ञापन

चार डिग्री उछला पारा, उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
- न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा
- ओपीडी में पहुंचे 1385 लोगों ने कराया पंजीयन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। इन दिनों मौसम रोजाना करवट बदल रहा है। जिले के अधिकतम तापमान में बृहस्पतिवार को चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। साथ ही न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। तापमान बढ़ने के कारण दोपहर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। धूप से बचने लिए लोगों ने गमछे का सहारा लिया।

बुधवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम को पुरवा हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण डायरिया व अन्य संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी आई है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 1385 लोगों ने पंजीयन कराया, जबकि बुधवार को 1589 लोगों ने पंजीयन कराया था। बाल रोग विभाग में इलाज के लिए 140 बच्चे पहुंचे। मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीजों संख्या में कम हो गई है। इस वार्ड में डायरिया के पांच मरीज भर्ती हैं। फिजीशियन डॉ़ मनोज खत्री ने बताया कि तापमान में गिरावट के कारण संक्रमण व डायरिया के मरीजों की संख्या कम हुई है, लेकिन बदलते मौसम में लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed