फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The merchant was accused of recovery on the road, the traffic jammed

दरोगा पर वसूली का आरोप लगा सड़क पर उतरे व्यापारी, लगाया जाम

Tue, 29 Sep 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
The merchant was accused of recovery on the road, the traffic jammed
किशुनगंज बाजार में जाम लगाकर धरने पर बैठे व्यापारियों को हटाती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
कंधई थाने में तैनात एक दरोगा पर वाहन चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न करने और वसूली का आरोप लगाते हुए सोमवार को किशुनगंज बाजार के व्यापारी सड़क पर उतर आए ।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बाजार बंद करने के साथ ही मदाफरपुर-प्रतापगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे चले व्यापारियों के प्रदर्शन के बाद प्रभारी कोतवाल मौके पर पहुंचे और तीन दिन के अंदर कार्रवाई का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया। करीब पांच घंटे बाद व्यापारियों ने जाम हटाया।
विज्ञापन

सोमवार को सड़क पर उतरकर जाम लगाने वाले व्यापारियों का आरोप था कि कंधई थाने में तैनात दरोगा हरभजन गौतम प्रतिदिन किशुनगंज बाजार के आसपास वाहन चेकिंग के दौरान कागज जांचने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे किशुनगंज बाजार के भानू जनरल स्टोर के संचालक शिवा सिंह शहर से सामान लेकर लौट रहे थे। जाफरपुर मोड़ पर दरोगा ने उन्हें गालियां देते हुए उन्हें रोक लिया। कागज ठीक होने पर तेज गति से बाइक चलाने का आरोप लगाते हुए ई-चालान कर दिया।
दरोगा आए दिन इसी तरह व्यापारियों को परेशान कर वसूली करने में लगे रहते हैं। सुबह छह बजे से मदाफरपुर-प्रतापगढ़ रोड जाम कर नारेबाजी कर रहे व्यापारी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

करीब ग्यारह बजे प्रभारी कोतवाल तुषार त्यागी मौके पर पहुंचे और दरोगा के खिलाफ तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया। इधर, व्यापारियों ने चेताया है कि अगर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह फिर सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष छट्ठी लाल, गिरीश पांडेय, भानू सिंह, दद्दन तिवारी, प्रमोद पांडेय, लल्लू सिंह, रोशन चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कंधई थाने के किशुनगंज बाजार में पुलिस द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में जाम लगाकर धरन?

कंधई थाने के किशुनगंज बाजार में पुलिस द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में जाम लगाकर धरन?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed