फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The leader of the solver gang Bade Babu could not be caught

Pratapgarh News: सॉल्वर गिरोह का सरगना बड़े बाबू नहीं लगा हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
The leader of the solver gang Bade Babu could not be caught
सिपाही भर्ती के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल के जरिए पास कराने का ठेका लेने वाला सॉल्वर गिरोह का सरगना यूपी बोर्ड कार्यालय का बाबू फरार है। मानिकपुर में पकड़े गए सॉल्वर गैंग के दो सदस्यों को जेल भेजने के बाद एसटीएफ अब बड़े बाबू व फरार अरुण सिंह की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल कराने और अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेका लेने वालों की तलाश में एसटीएफ ने शुक्रवार को मानिकपुर के मिरगढ़वा बजहाभीट में दबिश देकर सॉल्वर गिरोह के प्रयागराज के मुंडेरा निवासी शुभम सोनकर को उसके ननिहाल से पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर जौनपुर के पवन पाल को भी पकड़कर अभिलेख बरामद किए। पूछताछ के दौरान प्रयागराज बोर्ड कार्यालय के बड़े बाबू कमलेश सोनकर व प्रयागराज के सोरांव सरसतपुर निवासी अरुण सिंह के भी शामिल होने की बात सामने आई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेजा। अब एसटीएफ सॉल्वर गिरोह के सरगना बड़े बाबू कमलेश व अरुण सिंह की तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की टीम जल्द ही आरोपी शुभम के सिपाही पिता से भी पूछताछ कर सकती है। मानिकपुर थानाध्यक्ष दीप नारायण ने बताया कि बड़े बाबू व अरुण सिंह की तलाश में एसटीएफ के साथ उनकी पुलिस टीम भी लगी है। बेरोजगारों को ठगने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed