फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The inspector ran by lifting the injured youth on his shoulder

Pratapgarh News: घायल युवक को कंधे पर उठाकर दरोगा ने लगाई दौड़

Sun, 20 Aug 2023 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 20 Aug 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
The inspector ran by lifting the injured youth on his shoulder
फतनपुर थाने के सेनापुर में सड़क हादसे में घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए ले जाता पुलिसकर्मी। सं
फतनपुर के सेनापुर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक का टूट गया था पैर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीरापुर। फतनपुर के सेनापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की जिंदगी बचाने के लिए दरोगा हरिश्चंद्र चौहान ने उसे कंधे पर उठाकर दौड़ लगा दी। ताकि घायल को अस्पताल पहुंचाकर उसका इलाज शुरू किया जा सके। खून बहने के कारण उसकी हालत गंभीर हो रही थी। पुलिस का यह मानवीय चेहरा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है।
फतनपुर के स्वरूपपुर नौड़ेरा निवासी विजय कुमार शनिवार की शाम बाइक लेकर कहीं जा रहा था। सेनापुर के करीब अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार विजय का पैर टूट गया। घाव से खून बह रहा था। उसकी हालत खराब थी। वह मदद के लिए चीखता चिल्लाता रहा, लेकिन कोई आगे नहीं आया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर थाने में तैनात उपनिरिक्षक हरिश्चंद चौहान मौके पर पहुंचे। देखा कि वहां खड़े तमाशबीन केवल वीडियो बना रहे थे। एंबुलेंस भी नहीं पहुंची थी। चूंकि विजय के पैर से लगातार खून बह रहा था। इससे उसकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी। यह देख दरोगा हरिशचंद्र ने घायल विजय को अपने कंधे पर उठाया और अस्पताल की ओर दौड़ लगा दी। हालांकि रास्ते में ई-रिक्शा मिल गया। जिस पर बैठाकर घायल विजय को सीएचसी गौरा ले जाया गया। इस बीच दरोगा की वर्दी खून से लाल हो गई। दरोगा हरिश्चंद्र के इस सेवा भाव की हर कोई प्रशंसा करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed