फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The injured headmaster did not come, the number of children also remained less

Pratapgarh News: घायल प्रधानाध्यापक नहीं आए, बच्चों की संख्या भी रही कम

Sun, 23 Jul 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 23 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
The injured headmaster did not come, the number of children also remained less
उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे बसन में छात्रा के चाचा और पिता की पिटाई से सहमे प्रधानाध्यापक ने स्कूल से दूरी बना ली है। स्वास्थ्य का हवाला देते हुए वह अवकाश पर रहे। बच्चों की संख्या भी स्कूल में कम रही।
विज्ञापन

पूरे बसन में प्रार्थना में विलंब से पहुंचने पर छात्रा अन्नू चौरसिया समेत अन्य विद्यार्थियों को प्रधानाध्यापक मिठाईलाल ने डांटते हुए पिटाई की थी। जानकारी के बाद पांचवी की छात्रा अन्नू के पिता तथा चाचा ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक को घसीटकर पीटा था।
विज्ञापन

मामले में शिक्षकों के हंगामे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। छात्रा की मां ने भी प्रधानाध्यापक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। भय के माहौल की वजह से 102 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 35 ही स्कूल पहुंचे। उन्हें शिक्षक अरुण मिश्रा, दिलीप गुप्ता तथा शिक्षामित्र पढ़ाती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक बेंचूलाल व प्रधान सुशीला के पति सत्यनारायण पहुंचे। दोनों समझौते की बात करने लगे लेकिन प्रधानाध्यापक मिठाईलाल के न होने से कोई बात नहीं हो सकी। दूसरी ओर छात्रा की मां ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अफसरों को शिकायती पत्र देते हुए प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed