फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The husband had killed himself and threw the wife's body in the forest.

पति ने ही हत्या कर जंगल में फेंक दिया था पत्नी का शव

Sun, 17 Jul 2022 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The husband had killed himself and threw the wife's body in the forest.
मनोरोगी पत्नी का इलाज कराकर तंगहाल हो चुके पति ने उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंका था। पुलिस ने छानबीन के बाद हत्यारोपी पति को दबोचने के बाद जेल भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त गड़ासा नहर में पुलिस खोजती रही, मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के हरिचेतपुर निवासी अशोक कुमार पटेल उर्फ नन्हकू की पत्नी दुलारी देवी (40) 7 जुलाई को घर से गायब हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। नौ जुलाई को महमदपुर जंगल में उसकी रक्तरंजित लाश मिली थी। धारदार हथियार से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस उसकी हत्या की तह तक जाने के लिए प्रयास करने लगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, परिवार के लोगों से पूछताछ में यह पता चला कि दुलारी देवी मनोरोगी थी। करीब पंद्रह साल से पति अशोक पटेल उसका उपचार कराकर आर्थिक रूप से तंगहाल हो चुका था। रात में बिना बताए दुलारी घर से निकल जाती थी। गांव के लोग उसके चरित्र पर उंगली उठाते थे। समाज में हो रही किरकिरी व आर्थिक रूप से कमजोर हो चुका अशोक पत्नी से आजिज आ चुका था। शंका होने पर पुलिस ने अशोक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पत्नी दुलारी देवी की हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, सात जुलाई की रात दुलारी रात घर से निकल गई। जानकारी होने पर वह उसे ढूढने निकला। महमदपुर में दुलारी उसे मिल गई। वह उसे जंगल में ले गया और गड़ासे से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या में प्रयुक्त गड़ासा मझगवा नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed