{"_id":"65071a8d725e9e47310d3ac6","slug":"the-highway-from-kohandaur-to-sultanpur-will-be-four-lane-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-4499-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कोहंडौर से सुल्तानपुर तक जाने वाला हाईवे होगा फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कोहंडौर से सुल्तानपुर तक जाने वाला हाईवे होगा फोरलेन
Sun, 17 Sep 2023 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 17 Sep 2023 08:56 PM IST
विज्ञापन
पट्टी और सदर तहसील के 348 किसानों की 14.9218 हेक्टेयर जमीन होगी अधिग्रहीत
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर प्रतापगढ़-सुल्तानपुर जिले की दस किमी लम्बी सड़क को फोरलेन करने के लिए एनएच ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके निर्माण में पट्टी और सदर तहसील के 348 किसानों की 14.9218 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। इन किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।
प्रयागराज-अयोध्या हाईवे को फोरलेन करने का कार्य चल रहा है। प्रतापगढ़-सुल्तानपुर जिले की सीमा पर स्थित दस किमी सड़क अभी फोरलेन में परिवर्तित नहीं हुई है। एनएच ने अब इसके लिए पट्टी और सदर तहसील के 348 किसानों की 14.9218 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत करने का फैसला लिया है। किसानों को इसके लिए सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। इसमें धरौली मधुपुर, पडरीपाल, बरिस्ता, पूरेमुकुंद मुफरिद, सुंदरपुर, पालूपुर, पूरे कोलाहल, सियराबासी, कोहंडौर, छेलहा, गोडे और टेकार गांव का नाम शामिल है। एनएच के अधिशाषी अभियंता आरएन यादव ने बताया कि जल्द ही मुआवजे का वितरण किया जाएगा।