{"_id":"68e2b2f8dae653fcc40439e8","slug":"the-health-department-is-unable-to-find-asha-workers-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-149276-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: स्वास्थ्य विभाग को खोजे नहीं मिल रहीं आशा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: स्वास्थ्य विभाग को खोजे नहीं मिल रहीं आशा कार्यकर्ता
विज्ञापन
सदर के साथ कुंडा अर्बन क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग को खोजे आशा कार्यकर्ता नहीं मिल रही हैं। 12 पद रिक्त होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में लोगों को पता नहीं चल पा रहा है। सीएमओ ने बताया कि कुंडा में चार और सदर क्षेत्र के अर्बन में आठ पद खाली हैं।
रिक्त पदों पर आशा कार्यकर्ताओं के चयन करने की जिम्मेदारी सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने जून में डिप्टी सीएमओ डॉ. संदीप सक्सेना को दी थी। चार महीने बीतने के बाद भी चयन नहीं हो सका है। सितंबर में हुई स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम शिव सहाय अवस्थी ने सप्ताह भर के अंदर रिक्त पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं के चयन का आदेश दिया था।
डीएम की फटकार के बाद सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ को कारण बताओ नोटिस थमाते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. संदीप सक्सेना ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में आठ और कुंडा नगर पंचायत में चार आशा कार्यकर्ताओं का चयन होना है। आवेदन मांगा गया है। आवेदन आने के बाद चयन किया जाएगा।