फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The groom, who came to marry the drug addicts, reached the lock-up

नशेड़ी साथियों के साथ शादी करने आया दूल्हा पहुंचा हवालात

Thu, 02 Dec 2021 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
The groom, who came to marry the drug addicts, reached the lock-up
शादी करने पहुंचा दूल्हा अपने नशेड़ी साथियों के कारण हवालात पहुंच गया। आरोप है कि दूल्हा भी नशे में धुत था। बवाल व हंगामे की खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस दूल्हा समेत साथियों को थाने उठा ले गई। इसे लेकर देर रात तक अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर की रहने वाली एक युवती ने शादी डॉट कॉम के जरिए लखनऊ के आशियाना कालोनी सेक्टर एम 571 के रहने वाले संजय के साथ रिश्ता तय किया था। काफी दिनों से शादी के लिए बातचीत चल रही थी। युवती के परिजनों के दबाव में संजय ने एक नवंबर को शादी की तिथि तय कर दी। जिसके लिए नगर कोतवाली व कंधई थाने की सीमा पर स्थित मैरिज हाल को बुक कर लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को दूल्हा संजय अपने कुछ साथियों के साथ शादी करने पहुंच गया। परिवार के लोग उसके साथ नहीं थे। द्वारपूजा के दौरान कन्या पक्ष के लोगों ने संजय के पिता और भाई को बुलाने की बात कही। उसने रास्ते में गाड़ी खराब होने का झांसा दिया। जयमाल पर भी पिता को नहीं बुला सका। कन्या पक्ष के लोगों को शक हुआ। वे संजय से बार बार उसके परिवार के सदस्यों को बुलाने के लिए कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच संजय फोन पर बात करते हुए वहां से निकला और कुछ देर बाद शराब के नशे में धुत होकर साथियों के साथ लौटा। वह अपने साथियों के साथ कन्या पक्ष के लोगों से विवाद करने लगा। दहेज की मांग करने लगा। यह देख कन्या पक्ष के लोगों ने वैवाहिक कार्यक्रम रोक दिया। सूचना पर पहुंची कंधई पुलिस दूल्हा बने संजय सिंह व साथियों को थाने उठा ले गई।

इस मामले में दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ शादी में दहेज मांगने और शादी डॉट कॉम के माध्यम से लोगों को फंसाकर उनके साथ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ पट्टी दिलीप सिंह ने बताया कि अभी आरोपी संजय सिंह से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed