फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The groom refused to take the wedding procession, the wedding was to take place tomorrow, the matter reached t

Pratapgarh: शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने कन्या पक्ष से कहा- तीन लाख भेजो तभी ले आऊंगा बरात, थाने पहुंचा मामला

Wed, 19 Jun 2024 07:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Jun 2024 07:28 PM IST
सार

शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को फोन आया कि तीन लाख भेजने के बाद ही बरात आएगी। इसके बाद कन्या पक्ष परेशान हो उठा, क्योंकि शादी की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी थीं।केवल बरात आनी ही बाकी थी। ऐन वक्त पर इतनी मोटी रकम का इंतजाम संभव नहीं था।

विज्ञापन
The groom refused to take the wedding procession, the wedding was to take place tomorrow, the matter reached t
शादी का सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी की सारी तैयारियां पूरी होने के बाद दूल्हे ने बरात लेकर आने से इनकार कर दिया। इससे लड़की के परिजनों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। इसकी शिकायत लेकर पीड़ित पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ढिंढुई निवासी शिवकुमारी पत्नी फूलचंद बनवासी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की शादी एक वर्ष पहले से ही फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे बिच्छूर निवासी राम प्यारे वनवासी के बेटे से तय हुई थी। बृहस्पतिवार को को बारात आनी थी।

विज्ञापन


शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को फोन आया कि तीन लाख भेजने के बाद ही बरात आएगी। इसके बाद कन्या पक्ष परेशान हो उठा, क्योंकि शादी की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी थीं।केवल बरात आनी ही बाकी थी। ऐन वक्त पर इतनी मोटी रकम का इंतजाम संभव नहीं था। वर पक्ष को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। दुल्हन समेत मां परिवार के साथ कोतवाली में पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आप बीती बताते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाल आलोक सिंह ने कहा की प्रार्थना पत्र मिला है। मामला रानीगंज क्षेत्र से संबंधित होने के चलते पीड़ित पक्ष को संबंधित थाने पर शिकायत की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed