{"_id":"6adf94eee79e0b49cf00bb78","slug":"the-government-is-trying-to-disillusion-farmers-with-agriculture-rakesh-tikait-pratapgarh-news-c-3-ald1072-1005461-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का खेती से मोहभंग करने की कोशिश कर रही सरकार : राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का खेती से मोहभंग करने की कोशिश कर रही सरकार : राकेश टिकैत
विज्ञापन
प्रयागराज के मुंडेरा मंडी स्थित भारतीय किसान यूनियन की ओर से आयोजित किसान महापंचायत मेंराष्ट्र
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सरकार पर किसानों को कृषि क्षेत्र से दूर करने की गहरी साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।
मुंडेरा में किसान क्रांति महापंचायत में किसानों की समस्याओं पर टिकैत ने कहा कि खाद, बिजली और पानी की भारी किल्लत के साथ-साथ मनमाने जमीन अधिग्रहण और फसलों का उचित मूल्य न मिलने से अन्नदाता बेहाल हैं।
उन्होंने आगाह किया कि ये तमाम नीतियां और बदहाली कुछ और नहीं, बल्कि किसानों का खेती से मोहभंग कराने की एक बड़ी कोशिश है। टिकैत ने मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्री मांग-पत्र एसडीएम सदर और एसीपी को सौंपा। उन्होंने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन, विरोध-प्रदर्शन और चक्का जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
भाकियू ने फूलपुर और हंडिया तहसील सहित संबंधित क्षेत्रों में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे, रिंग रोड और एयरोसिटी परियोजनाओं से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
संगठन ने अधिग्रहण से पहले गांवों में खुली बैठक कराने, रिंग रोड के दोनों ओर 50 मीटर ग्रीन बेल्ट में आने वाली जमीन का नियमानुसार मुआवजा देने और सर्किल रेट का पुनरीक्षण करने पर जोर दिया।