फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The government increased the seal on the new list of village panchayats

बढ़ी नई ग्राम पंचायतों की सूची पर लगी शासन की मुहर

Mon, 23 Feb 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 23 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
परिसीमन बाद बढ़ी ग्राम पंचायतों की भेजी गई सूची को सरकार से हरी झंडी मिल गई है। जिला पंचायत राज कार्यालय को मिली ब्लॉकवार संख्यात्मक रिपोर्ट में कुल 150 नई ग्राम पंचायतें बढ़ी हैं। इन ग्राम पंचायतों को मिलाकर अब जिले में कुल 1255 ग्राम पंचायतें हो गई हैं। नामवार नई ग्राम पंचायतों की सूची शासन से आनी अभी शेष है।
विज्ञापन


 जिले में कुल 17 विकास खंड हैं। इनमें 1105 ग्राम पंचायतें पूर्व में थीं। कुछ माह पहले शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों का परिसीमन हुआ था। पूरी प्रशासनिक मशीनरी ने लग कर यह काम पूरा किया। परिसीमन का काम समाप्त होने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिले के शीर्ष अफसरों के माध्यम से रिपोर्ट शासन को भेजी। बता दें कि भेजी गई इस रिपोर्ट पर शासन की नजर कई माह तक नहीं गई। प्रधानी की तैयारी के मूड में बैठे ग्रामीण इस सूची का इंतजार बेसब्री से करते रहे। हाल ही में सरकार ने भेजी गई नई ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट पर मुहर लगा दी। विभागीय अफसरों के मुताबिक शासन ने कुल 150 नई ग्राम पंचायतों की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


जिसमें आसपुरदेवसरा ब्लॉक में 7, पट्टी में 8, मंगरौरा व सदर में 6-6 और लक्ष्मणपुर व सांगीपुर ब्लाक में 10-10 एवं संडवाचंद्रिका में 4, लालगंज में 9 नई ग्राम पंचायतें बढ़ी हैं। इसी तरह रामपुर संग्रामगढ़ व कुंडा विकास खंड में 10-10 जबकि कालाकांकर में 9 नई ग्राम पंचायतों की स्वीकृति शासन से मिली है। बाबागंज विकास खंड में 7, विहार में 11, मानधाता में 10, शिवगढ़ में 12, गौरा में 8 और बाबाबेलखरनाथधाम विकास खंड में 13 नई ग्राम पंचायतों को स्वीकृति मिली है। इस तरह जिले में कुल 150 नई ग्राम पंचायतें अब बढ़ गई हैं। यहां यह बताना जरूरी है कि विभाग में अभी ब्लॉकवार केवल संख्यात्मक रिपोर्ट आई है। सृजित नई ग्राम पंचायतों की नामवार सूची आनी अभी शेष है। इस तरह बढ़ी हुई 150 ग्राम पंचायतों को मिला कर अब जिले में कुल 1255 ग्राम पंचायतें हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed