फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The girl who was returning from the market with her mother was dragged by mischief

मां संग बाजार से लौट रही छात्रा को बदनियती से घसीटा

Wed, 16 Mar 2022 10:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
The girl who was returning from the market with her mother was dragged by mischief
जेठवारा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा रविवार को अपनी मां के साथ बाजार गई थी। लौटने के दौरान तीन मनचले बदनियती से उसका मुंह दबाकर घसीटने लगे। विरोध करते हुए छात्रा ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देख आरोपी भाग निकले। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी, मगर खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला रविवार को अपनी बेटी संग रामगंज बाजार गई थी। सामान खरीदने के बाद शाम को वह घर के लिए निकली। रास्ते में एक पुलिया के पास उसकी बेटी लघुशंका करने सड़क से नीचे गई। इस दौरान वहां बैठे तीन मनचलों ने उसका मुंह दबा लिया।
विज्ञापन

बदनियती से उसे घसीटकर सुनसान स्थान की ओर ले जाने लगे। यह देख छात्रा ने साहस का परिचय देते हुए शोर मचा दिया। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी छात्रा को छोड़कर भाग निकले। पीड़िता की मां ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। घटना के बाद सहमी छात्रा कॉलेज जाने का साहस नहीं कर सकी। जेठवारा पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता की बनाई अश्लील वीडियो
कंधई थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने अपने पड़ोसी और उसके दो साथी पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि बीस दिन पहले पति की गैरमौजूदगी में पड़ोसी युवक अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। तीनों ने बदनियती से उसे दबोच लिया। उसके कपड़े उतारकर वीडियो व फोटो बनाए। कंधई पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed