फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The farmer who went to guard the crop was brutally murdered

फसल की रखवाली करने गए किसान की धारदार हथियार से नृशंस हत्या

Fri, 09 Oct 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
The farmer who went to guard the crop was brutally murdered
लालगंज कोतवाली के तेजगढ बरिस्ता में किसान की हत्या के बाद जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
लालगंज कोतवाली के बरिस्ता गांव में खेत में फसल की रखवाली करने गए किसान शकील खान (45) की बुधवार रात धारदार हथियारों से प्रहार कर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बर्बरता दिखाते हुए उन्हें सिर से पेट तक चाकू और नुकीले हथियारों से गोद डाला। सुबह उनका रक्तरंजित शव मिलने पर सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लालगंज कोतवाली के बरिस्ता निवासी शकील खान पुत्र मुमताज बुधवार की रात आठ बजे खाना खाने के बाद धान की फसल की रखवाली करने चले गए। रात में खेत में बने मचान पर सोते समय उनकी बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

हत्यारों ने चाकू व नुकीले हथियारों से उनके सिर से पेट तक कई वार किए। उनके दाहिने हाथ की उंगली काटकर अलग कर दी। सुबह मचान पर उनका रक्तरंजित शव देख परिजनों के होश उड़ गए। खबर फैलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर में सीओ जगमोहन सिंह व प्रभारी निरीक्षक संजय यादव भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए बवाल की आशंका में छह थानों की फोर्स बुला ली गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश द्विवेदी व सीओ सदर तनु उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गईं। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल पर जांच की। इस दौरान परिवार के लोगों ने रंजिश के चलते गांव के ही चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। छानबीन के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों को किसी तरह समझाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना को लेकर गांव में तनाव बना है।
मृतक के भाई लतीफ खान की तहरीर पर पुलिस ने बरिस्ता निवासी सौरभ गौड़, तुलापुर के रिंकू व अजय उर्फ आशू तथा बरीसाल निवासी शैलेश मिश्रा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
परिवारवालों की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। हत्या को लेकर सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कराई जा रही है। शीघ्र ही किसान के हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

दिनेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी

मृत किसान शकील अहमद। फाइल फोटो

मृत किसान शकील अहमद। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज कोतवाली के तेजगढ बरिस्ता में किसान की हत्या के बाद बिलखते परिजन।

लालगंज कोतवाली के तेजगढ बरिस्ता में किसान की हत्या के बाद बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed