{"_id":"af369a6aa5d76645f55cd3f8483878d1","slug":"the-farmer-s-sons-gave-cm-lakhs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के बेटों को सीएम ने दिए सात लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के बेटों को सीएम ने दिए सात लाख
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 16 May 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बारिश और तूफान की वजह से बर्बाद हुई गेहूं की फसल देख सई नदी में छलांग लगाकर जान देने वाले किसान के परिजनों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सात लाख रुपये की सहायता राशि दी है। एडीएम पुनीत शुक्ल ने बताया कि दोनों युवकों को लखनऊ से उनके घर सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
लालगंज तहसील के मेढ़ावा गांव निवासी रामफेर वर्मा की फसल बारिश और तूफान से बर्बाद हो गई थी। बर्बाद फसलों को देखकर वह इस कदर व्यथित हुआ कि आठ अप्रैल को सई नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। खबर जंगल में आग की तरफ फैली तो उसके घर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए और शासन को रिपोर्ट दी। एडीएम ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर मृतक किसान के पुत्र रामदास व पत्तू को साढ़े तीन-तीन लाख रुपये के चेक दिए।