फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The family members kept sleeping, the thieves took away the jewelery and money

Pratapgarh News: सोते रहे घरवाले, जेवरात-रुपये समेट ले गए चोर

Sun, 05 Nov 2023 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 05 Nov 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
The family members kept sleeping, the thieves took away the jewelery and money
मानधाता थाना क्षेत्र के अमैयामऊ में चोरों द्वारा घर में तोड़ा गया बाक्स। संवाद
नगर पंचायत क्षेत्र स्थित तीन मकान से शुक्रवार की रात चोर लाखों रुपये के जेवरात व रुपये समेट ले गए। गहरी नींद में सो रहे घरवालों को चोरी की वारदात की भनक तक नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई।
विज्ञापन

मानधाता नगर पंचायत के अमैयामऊ निवासी शिवाकांत के घरवाले शुक्रवार की रात सो रहे थे। आधी रात चोर मकान के भीतर घुस गए। चोर कमरे का ताला तोड़कर जेवरात व पैंट की जेब में रखा पांच हजार रुपये लेकर भाग निकले। भोर में सोकर उठे घरवालों को चोरी की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

चोर मानधाता कस्बा के रहने वाले विपिन कुमार दुबे से 12 हजार रुपये व जेवरात लेकर भाग निकले। नगर पंचायत के दो नंबर वार्ड निवासी राम अचल के घर में पीछे की ओर से चोर भीतर घुसे। चोर दो मोबाइल और दो हजार रुपये ले लिए। तभी आहट पाकर लोग जाग गए। जिसके चलते चोरों को भागना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर शराबा होने पर लोगों ने चोरों का पीछा किया, लेकिन अंधेरे में चोर भाग निकले। मानधाता थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed