फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The electricity of the city could not be restored even after 40 hours, there was an outcry

40 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी शहर की बिजली, मचा रहा हाहाकार

Wed, 06 Oct 2021 12:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
The electricity of the city could not be restored even after 40 hours, there was an outcry
प्रधान डाकघर के समीप टूटे बिजली के पोल व तारों को बनाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। शहर में रविवार की आधी रात आए चक्रवाती तूफान संग तेज बारिश से क्षतिग्रस्त लाइनों को 40 घंटे बाद भी बिजली विभाग की टीम दुरुस्त नहीं कर सकी। दूसरे दिन भी शहर के लोग उमसभरी गर्मी में बिजली- पानी के लिए तरस उठे। दहिलमाऊ उपकेंद्र से जुड़ी क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में बिजली विभाग की टीम दिनभर मशक्कत करती रहीं। मगर देरशाम तक उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि कुछ मोहल्लों में घंटेभर के लिए आपूर्ति शुरू की गई। मगर हो गई थी। शहर में बिजली, पानी को लेकर दिनभर लोग परेशान रहे। देर शाम तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रविवार की आधी रात शहर के लोगों का चक्रवाती तूफान संग जोरदार बरसात का सामाना करना पड़ा। चक्रवाती तूफान से शहर के अधिकांश हिस्सों में पेड़ गिरने से जगह- जगह मेनलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पोल उखड़ गए। उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बाबागंज, दहिलामऊ व रूपापुर व कादीपुर उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार को आपूर्ति बहाल करने में दिनभर बिजली विभाग की टीम जुटी रहीं। बाबागंज व रूपापुर उपकेंद्रों से जुड़ी लाइनों को दुरूस्त कर लिया गया, मगर दहिलामऊ उपकेंद्र की लाइनें नहीं दुरूस्त हो सकी। दहिलामऊ उपकेंद्र के सगरा, मीराभवन, अष्टभुजानगर, रोडवेज बसअड्डा, दहिलामऊ पूर्वी, पश्चिमी सहित दजर्नो मोहल्लों में आपूर्ति बाधित रहीं। अंबेडकर चौराहे के समीप मेनलाइन जगह- जगह क्षतिग्रस्त थी। इससे रातभर मोहल्ले के लोग अंधेरे में रहे। सुबह आपूर्ति बहाल न होने से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। लोग घरों से निकलकर पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लिया। इधर, मंगलवार को सुबह बिजली विभाग की टीम क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने के लिए जुटीं। दिनभर काम चला। मगर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। समाचार लिखे जाने तक कार्य लाइनों को दुरुस्त करने के लिए टीम जुटी रहीं। मगर आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। एक्सईएन प्रथम चंद्रमा प्रसाद ने दहिलामऊ उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल कर ली गई है। सिर्फ डाकघर की लाइन पर कार्य चल रहा है। कुछ जगहों पर लोकल फाल्ट है, उन्हें भी जल्द दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों का ठप रहा कामकाज
विद्युत आपूर्ति ठप होने से सरकारी कार्यालयों का कामकाज ठप रहा। दो दिन से आपूर्ति ठप काफी कामकाज प्रभावित हुआ है। शहर स्थित प्रधानडाकघर के सामने पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप रहीं। सोमवार व मंगलवार दो दिन बिजली की आपूर्ति ठप होने से लाखों का नुकसान हुआ। इधर ग्राहकों को भी निराश होकर लौटना पड़ा। मंगलवार को दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रहीं। काफी देर तक इंतजार करने के बाद ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा। यही हाल आस- पास के बैंकों का भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरेटर चलाकर किया पानी का प्रबंध, हैंडपंपों पर भी लगी रही कतार
दो दिन से बिजली संकट से जूझ रहे शहरियों ने मंगलवार को जनरेटर चलाकर पानी का प्रबंध किया। दहिलामऊ उपकेंद्र के सगरा, मीराभवन, अष्टभुजानगर, रोडवेज बसअड्डा, दहिलामऊ पूर्वी, पश्चिमी सहित दजर्नो मोहल्लों में लोगों को किराए पर जनरेटर मंगाकर पानी का प्रबंध किया। इसके अलावा लोगों की भीड़ हैंडपंपों पर भी लगी रहीं। शहरियों में इसे लेकर काफी आक्रोश दिखा।

सोमवार रात दहिलामऊ विद्युत उपकेन्द्र लगी बिजली के लिए परेशान लोगों की लगी भीड़।

सोमवार रात दहिलामऊ विद्युत उपकेन्द्र लगी बिजली के लिए परेशान लोगों की लगी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed