फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The deluge of flaws in Devrkha

देवरखा में खामियों का अंबार, एसडीएम खफा

Sat, 10 Jan 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 10 Jan 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
आसपुर देवसरा इलाके के देवरखा गांव में शनिवार को एसडीएम के साथ दर्जनों अधिकारी पहुंचे और एक-एक विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में कोई भी विकास कार्य पूर्ण न होने से एसडीएम ने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। जांच के दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र भी दिया। जिसे एसडीएम ने सम्बन्धित विभाग को सौप कार्रवाई का निर्देश दिया है। जांच को आना था डीएम को परन्तु किसी कारण से डीएम ने खुद न आकर एसडीएम को ही जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा इलाके के देवरखा गांव लोहिया समग्र गांव के रूप में शासन द्वारा चयनित है। गांव का एक अनुसूचित जनजाति का व्यक्ति एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था कि उसे मिले 70 हजार आवास के धन से 30 हजार रुपए रोजगार सेवक ले लिया है। मामले की जांच की गई तो मामला सही पाया गया। इस मामले की जानकारी जब डीएम को हुई तो उन्होंने शनिवार को गांव की जांच करने का फरमान सुना दिया। इस पर अधिकारी गांव में कैम्प लगा कर विकास कार्य पूरा कराने का कार्य करने लगे। अधिकारियों के परिश्रम के बाद भी विकास कार्य पूरा नहीं हो सका। डीएम ने गांव की जांच के लिए तहसील की पूरी टीम लगा दी।
विज्ञापन


जांच के लिए तहसील से एसडीएम रामशंकर, तहसीलदार सौरभ शुक्ल, नायब तहसीलदार राजकपूर, एडीओ पंचायत श्यामशंकर दुवे, बीडीओ शशीकला, सेक्रेटरी, वाहिद अली कानूनगो नन्हें वर्मा, लेखपाल राजेन्द्र प्रसाद व मानिक चन्द्र गांव गए। वहां पर अधिकारियोें ने विकास के सभी कार्यों का बारीकी से जांच की परन्तु एक भी विभाग का कोई कार्य पूरा नहीं पाया गया। इस पर एसडीएम ने मातहत अधिकारियों को विकास कार्य पूर्ण कराने का एक पखवारे का समय दिया। कार्य पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।  जांच के दौरान गांव वालाें की भीड़ जमा रही। ग्राीमणों ने कुल पन्द्रह शिकायती पत्र विभिन्न विभागों के खिलाफ दिए हैं। एसडीएम ने प्रार्थना पत्रों को उनके विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द निपटाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed