{"_id":"61a127fdd97a9d68a24329dc","slug":"the-dead-body-was-kept-at-the-door-for-not-giving-back-the-outstanding-money-the-uproar-continued-for-hours-pratapgarh-news-ald321337313","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया पैसा वापस न देने पर दरवाजे पर रख दिया शव, घंटों चलता रहा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया पैसा वापस न देने पर दरवाजे पर रख दिया शव, घंटों चलता रहा हंगामा
विज्ञापन
crime
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में पड़ोसी द्वारा उधारी रुपये नहीं देने पर एक युवक अपने पिता के शव को ही उसके दरवाजे के सामन रख दिया। जिसके बाद हंगामा मच गया। इस बीच सूचना पाकर पहुंची आसपुर देवसरा पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजवाया।
चिलांवा निवासी सभाजीत पाल ने पड़ोसी सीताराम को छह माह पूर्व 57000 उधार रुपए दिए थे। बीमारी के दौरान सभाजीत पाल की बीते 25 नवंबर को दोपहर में मौत हो गई। परिजन उनका शव लेकर घर पहुंचे और अंतिम संस्कार के लिए पड़ोसी सीताराम से उधार दिए गए पैसे की मांग करने लगे। जिस पर उनके द्वारा 4000 दिए गए। लेकिन सभाजीत का बेटा सुंदरम पाल बचे 53000 तुरंत वापस करने की मांग करने लगा।
सीताराम द्वारा पैसा देने से मना करने पर सुंदरम पाल ने पिता के शव को सीताराम के दरवाजे पर ही रख दिया। जिसको लेकर हंगामा मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सुंदरम को पिता के अंतिम संस्कार के लिए समझा-बुझाकर राजी किया। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा सर्वेश सिंह ने कहा की पैसे के लेनदेन का मामला सामने आया था। दोनों पक्षों को बुलाया गया है।