फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The dead body of the confectioner who came out of the house was found on the railway track

Pratapgarh News: घर से निकले हलवाई का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Tue, 21 Mar 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 21 Mar 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the confectioner who came out of the house was found on the railway track
रविवार की रात घर से बिना सूचना निकले हलवाई का शव सोमवार की सुबह नगर कोतवाली के पड़ाव वार्ड में रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मार्चरी भेज दिया। घटना की जानकारी के बाद घर में कोहराम मच गया। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के शिवसत गांव निवासी अजीत कुमार मौर्या (21) वैवाहिक कार्यक्रमों में भोजन बनाने का काम करता था।
विज्ञापन

रविवार की शाम चार बजे वह घर से बगैर सूचना के निकला था। रात में उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था। परिजन उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह अंकित का शव पड़ाव वार्ड के पास रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत हालत में देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद उसके कपड़े में मिले आधारकार्ड व मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

घटना की बाबत पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। पुलिस के अनुसार उसके मोबाइल में मिले साक्ष्यों के आधार पर उसका किसी लड़की से प्रेम प्रसंग भी वल रहा था। चूंकि युवती दूसरी बिरादरी की थी। इसलिए परिवार के लोग सहमत नहीं हो रहे थे। हालांकि परिवार के लोग कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे। उसकी मौत से भाई समेत परिवार के सदस्य सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed